Gudpare
necessary ingredients
Flour – 2 cups (300 grams)
Semolina – 1½ cups (90 grams)
Jaggery: A little more than –1½ cups (125 grams)
Ghee: A little more than –½ cup (70 grams)
Sesame - 4 tbsp
Oil – for frying
method:
Break the jaggery into small pieces, put the pieces of jaggery and 1/2 cup of water in a pan and heat it, while stirring with a spoon, turn off the gas when all the jaggery dissolves well in the water. Let the syrup of jaggery cool down a bit and sieve it so that if there is any dirt in it, then it gets removed.
Take out the flour in a big bowl. Add semolina, sesame and ghee to it, mix well and with the help of jaggery water, knead a hard dough out of poori flour. Keep the dough covered for 15-20 minutes to set.
After the dough is set, prepare it by breaking a big ball from the dough, make the dough round and give it the shape of a peda by placing it on a wheel and prepare it by rolling it in a thickness of half a centimeter. Now with the help of cutter, cut 1-1 inch jaggery mercury and prepare it.
Put oil in a pan and keep it for heating, when the oil becomes medium hot, put jaggery in it. Put as many jaggery as come in the pan at once. Fry on medium and low flame till it turns golden brown. Take out the fried jaggery in a plate and keep it. Similarly prepare the second dough by rolling it, cutting the jaggery and frying it in the same way.
Delicious and crunchy jaggery pare is ready, after it cools down well, store it in an airtight container and eat it for 1 month.
• हिंदी मे
आवश्यक सामग्री
आटा –2 कप ( 300 ग्राम)
सूजी –1½ कप ( 90 ग्राम)
गुड़ –1½ कप से थोड़ा ज्यादा (125 ग्राम)
घी –½ कप से थोड़ा ज्यादा (70 ग्राम)
तील–4 टेबल स्पून
तेल – तलने के लिए
विधी:
गुड़ को छोटे छोटे टुकड़ों में तोड़ लीजिये, गुड़ के टुकड़े और 1/2 कप पानी एक भगोने में डाल कर गरम कीजिये, चमचे से चलाते हुए सारा गुड़ पानी में अच्छे से घुलने पर गैस बंद कर दीजिए. गुड़ के सीरप को थोड़ा ठंडा होने दीजिए और छान लीजिए ताकि इसमें अगर कोई गंदगी हो तो वह निकल जाए.
बड़े प्याले में आटा निकाल लीजिये. इसमें सूजी, तिल और घी डालकर अच्छी तरह मिलाइये और गुड़ के पानी की सहायता से पूरी के आटे से थोड़ा सख्त आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए. आटे को 15-20 मिनिट, सैट होने के लिये, ढककर रख दीजिये.
आटा सैट होने के बाद आटे से एक बड़ी सी लोई तोड़ कर तैयार कर लीजिये, लोई को गोल करके चकले पर रखकर पेड़े का आकार दे दीजिये और आधा सेंटीमीटर की मोटाई में बेलकर तैयार कर लीजिये. अब कटर की मदद से 1-1 इंच के गुड़ पारे काट कर तैयार कर लीजिए.
कढ़ाई में तेल डालकर गरम करने के लिये रख दीजिये, तेल के मिडियम गरम होने पर इसमें गुड़ पारे डाल दीजिए. जितने गुड़पारे कढ़ाई में एक बार में आ जाएं डाल दीजिये. मध्यम और धीमी आग पर पलट-पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक, तल लीजिये. तले गुड़ पारे को प्लेट में निकाल कर रख लीजिये. इसी तरह दूसरी लोई बनाकर, बेलकर, गुड़पारे काट कर, इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.
स्वादिष्ट और कुरकुरे गुड़ पारे बनकर तैयार है, गुड़पारे अच्छे से ठंडा होने के बाद एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख दीजिए और 1 माह तक खाते रहिये.