dry fruit Halwa
necessary ingredients
Almonds – 1 cup, finely chopped
Walnuts – cup, finely chopped
Pistachios – cup, finely chopped
Small cardamom powder – 1/4 tsp
Sugar - one and a half cups
Dates – cup chopped
Ghee - one cup
Water – one cup
to decorate
Magaj (melon seeds) – 1 tsp
Method:
To make Dry Fruit Halwa, first you have to make a
Put one tablespoon of ghee in a pan and keep it on medium flame to heat.
When the ghee is hot enough, then add pistachios and fry them till they become light golden. (Take care not to over-fry it).
When it turns golden. Then turn off the gas. And add small cardamom powder to it and keep it aside.
After this, grind the dates, sugar and water together and grind them finely. And after grinding it, add the remaining ghee and mix it.
Now put the date puree in the pan and cook it on medium gas.
Cook it for five to seven minutes and keep stirring it in between. When it becomes thick, then slow the gas. And while stirring continuously, cook it till its water becomes dry.
When it becomes thick like semolina pudding, then add almonds, pistachios and walnuts and cook for four to five minutes while stirring continuously.
Tasty and healthy dry fruits halwa is ready, now turn off the gas and leave it to cool for an hour. After cooling, take it out in a bowl and serve and eat it yourself.
It gives great benefit in back pain.
• हिंदी में
आवश्यक सामग्री:
बादाम– एक कप, बारीक कटे हुए
अखरोट–आधा कप, बारीक कटे हुए
पिस्ता–आधा कप, बारीक कटे हुए
छोटी इलायची पाउडर–1/4 छोटा चम्मच
चीनी–डेढ़ कप
खजूर–आधा कप कटे हुए
घी–एक कप
पानी–एक कप
सजाने के लिए
मगज (खरबूज के बीज )–एक छोटा चम्मच
विधी:
ड्राई फ्रूट का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले आप एक
कड़ाही में एक बड़ा चम्मच घी का डालकर मीडियम गैस पर गर्म होने के लिए रख दें.
जब घी अच्छे से गर्म हो जाए तो फिर इसमें पिस्ता डालकर हल्का सुनहरा होने तक भून लें। (इसका ध्यान रखें की ये ज़्यादा न भूनें).
जब ये सुनहरा हो जाए। तो फिर गैस को बंद कर दें। और इसमें छोटी इलायची पाउडर डालकर एक तरफ को रख दें।.
इसके बाद खजूर, चीनी और पानी को एक साथ मिलाकर बारीक पीस लें। और इसे पीसने बाद बाकि का बचा हुआ घी इसमें डालकर मिला दें।.
अब कड़ाही में खजूर की प्यूरी को डालकर मीडियम गैस पर पकाएं।.
इसे पांच से सात मिनट तक पकाएं और बीच-बीच में इसे चलाते रहें। जब यह गाढ़ा हो जाए तो फिर गैस को स्लो कर दें। और बराबर चलाते हुए भूनें इसे जब तक पकाएं तब तक की इसका पानी खुश्क न हो जाए।.
जब यह सूजी के हलवे की तरह से गाढ़ा हो जाए तो फिर इसमें बादाम, पिस्ता और अखरोट डालकर चार से पांच मिनट तक लगातार चलाते हुए पकाएं।.
बनकर तैयार है स्वाद व सेहत से भरपूर ड्राई फ्रूट्स हलवा, अब गैस बंद कर दें और इसे एक घंटे तक ठंडा होने के लिए ऐसे ही छोड़ दें। ठंडा होने के बाद इसे एक बाउल में निकाल कर सर्व करें व खुद भी खाए।.
ये कमर दर्द में बहुत फायदा देता है।.