गेंहू का आटा–डेढ़ कप
गोंद–एक कप
चिनी–दो कप
घी– डेढ़ कप
बादाम–15 अदद, छोटे टुकड़ो में काट लें
काजू–15 अदद, छोटे टुकड़ो में काट लें
छोटी इलाइची पाउडर–आधा चम्मच
विधी:
गोंद के लडडू बनाने के लिए सबसे पहले तो एक कढ़ाही में घी डालकर गर्म करने के लिए गैस पर रख दे और जब घी अच्छे से गर्म हो जाएं तो फिर गर्म घी में थोड़ा-थोड़ा गोंद डालकर बिल्कुल धीमी आँच पर अलट पलट कर तल लें|.
और इस बात का ख़ास ध्यान रखें की गोंद को तलते समय गैस बिल्कुल स्लो होनी चाहिए नही तो गोंद अंदर से अच्छी तरह से नही तल पायेगा और अन्दर से ये कच्चा रह जायेगा |.
इसी तरह से पूरा गोंद थोड़ा-थोड़ा डालकर तलकर तैयार करके एक प्लेट में निकाल लें और अब बचे हुए घी में गेंहू के आटे को डालकर हल्का गुलाबी होने तक भून कर एक प्लेट में निकाल लें।.
जब तला हुआ गोंद थोड़ा ठंडा हो जाएं तब प्लेट में रखें हुए गोंद को उल्टी कटोरी या फिर बेलन से दबाकर पीसकर बिल्कुल बारीक कर लें।.
अब हम गोंद के लड्डूओं की चाशनी बनायेंगें चाशनी बनाने के लिए एक कढ़ाही में दो कप चीनी और आधा कप पानी डालकर गर्म होने के लिए गैस पर रख दे और कलछी से चलाते हुए चाशनी में उबाल आने के बाद 7 से 8 मिनट तक और पकने दें।.
अब चाशनी को थोड़े से पानी में डालकर चेक कर लें अगर चाशनी को उँगली और अंगूठे से चिपकाकर देखने पर एक मोटा तार आने लगता है तो तभी तुरंत गैस को बंद कर दें और चाशनी को एक बड़े बर्तन में पलट लें|.
और गरम-गरम चाशनी में भुना हुआ आटा और तला हुआ गोंद, कटे हुए बादाम, कटे हुए काजू और छोटी इलाइची पाउडर डाल कर कलछी से अच्छी तरह से मिक्स कर लें|.
गोंद के लड्डूओं का मिश्रण बनकर तैयार हो गया है और अब इस मिश्रण में से थोड़ा-थोड़ा मिश्रण लेकर गोल-गोल लडडू बनाकर थाली में रखते जाएं। और इसी तरह से पूरे मिश्रण से लडडू बनाकर थाली में रख लें।.
स्वादिष्ट और हेल्थी गोंद के लडडू बनकर तैयार हो गये हैं जब ये गोंद के लडडू ठंडे हो जाएं तो इन्हें किसी एअर टाइट कन्टेनर में भरकर रख दे गोंद के लडडू को आप तकरीबन 15 से 20 दिन तक रखकर इस्तेमाल कर सकते है।.
In English
necessary ingredients
Wheat flour - one and a half cup
Gum – one cup
Sugar – two cups
Ghee – 1/2 cup
Almonds – 15 nos., cut into small pieces
Cashew - 15 nos., cut into small pieces
Small cardamom powder – half teaspoon
Method:
To make gond laddu, first of all, put ghee in a pan and put it on the gas to heat it and when the ghee becomes very hot, then add a little gum to the hot ghee and fry it on low flame by turning it upside down. .
And keep in mind that the gas should be very slow while frying the gum, otherwise the gum will not be able to fry well from inside and it will remain raw from inside.
In the same way, after frying the whole gum little by little, take it out in a plate and now put wheat flour in the remaining ghee and fry it till it becomes light pink and take it out in a plate.
When the fried gum cools down a bit, then grind the gum kept in the plate by pressing it with a reverse bowl or cylinder and make it very fine.
Now we will make the syrup of gond ladoo ..
Now check the syrup by putting some water in it, if a thick wire starts coming after sticking the syrup with the finger and thumb, then immediately turn off the gas and turn the sugar syrup in a big vessel.
And add roasted flour and fried gum, chopped almonds, chopped cashews and small cardamom powder in hot sugar syrup and mix it well with a ladle.
The mixture of gond ke ladoos is ready and now take a little mixture from this mixture and make round laddus and keep them on a plate. And in the same way, make laddus from the whole mixture and keep them on a plate.
Delicious and healthy gond laddus are ready, when these gond ladoos cool down, store them in an airtight container and you can keep them for about 15 to 20 days.