आलू–4 बड़े उबले हुए
मटर– 1/2 कप ताज़े
ब्रेडक्रम– 4 टेबलस्पून सूखे + 4 टेबलस्पून
कॉर्न फ्लोर– एक टेबलस्पून
अदरक– एक टीस्पून कसा हुआ
हरा धनिया– दो टेबलस्पून बारीक कटा हुआ
हरी मिर्च– दो अदद बीज निकालने के बाद बारीक कटी हुई
गरम मसाला पाउडर– एक टीस्पून
लाल मिर्च पाउडर–1/2 टीस्पून
निंबु का रस– एक टीस्पून
चिनी–1/2 टीस्पून, यदि आप चाहें
नमक– स्वादनुसार
तेल–जरूरत के हिसाब से
विधी:
एक प्रेशर कुकर या फिर कडाही में आलू को नरम होने तक उबालिए और उनका छिलका निकालकर कद्दूकस कर ले।.
मटर को उबलते हुए पानी में डालकर 5 मिनट तक उबाले अधिक पानी निकालकर उन्हें एक बाउल में निकाल ले।.
अब कद्दूकस किये हुए आलू को एक दुसरे बाउल में लीजिये और इसमें उबले हुए मटर, 4 टेबलस्पून ब्रेडक्रम्ब, कॉर्न फ्लौर, हरा धनिया, कसा हुआ अदरक, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर, नींबू का रस, चीनी और नमक डाल दे।.
सारी सामग्री को खूब अच्छे से मिलाकर आटे जैसा गूंथ ले अब इसे 12 भागों में बांटकर उनके गोले बना ले।.
पिट्ठी बनाने के लिए एक गोले को ले और हथेली से दबाकर चपटा कर ले पिट्ठी की चौड़ाई 1/2 इंच जितनी होनी चाहिए फिर एक थाली में 4 टेबलस्पून ब्रेडक्रम्ब ले और पिट्ठी को घुमाते हुए चारो तरफ से ब्रेडक्रम्ब से लपेट दे।.
और बाकि की बचे गोलों की पिट्ठी भी इसी तरीके से तैयार कर ले।.
एक नॉन-स्टिक तवे को मीडियम आंच पर गरम करे और उसके ऊपर 2 से 3 टीस्पून तेल डाले 3 से 4 पिट्ठी को तवे पर रखकर तब तक सेकिये जब तक की उनकी निचली सतह सुनहरी नहीं हो जाती है।.
अब सभी पिट्ठी को कलछी के सहारे से पलटकर चारो तरफ थोडा सा तेल डाले और निचली सतह के गोल्डन ब्राउन होने तक पकाइए। आपके तवे के आकार के मुताबिक़ आप 3 से 4 टिक्की से ज्यादा टिक्की भी सेक सकते है।.
तैयार टिक्की को एक प्लेट में निकाले और टमाटर केचप या फिर हरी चटनी के साथ गरमागर्म सर्व करे।.
In English
necessary ingredients
Potatoes – 4 large boiled
Peas – 1/2 cup fresh
Breadcrumbs – 4 Tbsp dried + 4 Tbsp
Corn Flour – tbsp
Ginger – tsp grated
Green Coriander – 2 tbsp finely chopped
Green Chillies – finely chopped
Garam masala powder – tsp
Red chili powder – 1/2 tsp
Lemon juice - one tsp
Sugar – 1/2 tsp, if desired
Salt – as per taste
Oil – as per requirement
Method:
Boil the potatoes in a pressure cooker or wok till they become soft and peel them and grate them.
Put the peas in boiling water and boil for 5 minutes, take out the excess water and take them out in a bowl.
Now take grated potatoes in another bowl and add boiled peas, 4 tbsp breadcrumbs, corn flour, green coriander, grated ginger, finely chopped green chillies, red chilli powder, garam masala powder, lemon juice, sugar And put salt.
Mix all the ingredients very well and knead like a dough, now divide it into 12 parts and make balls from them.
To make pitti, take a ball and flatten it with your palm, the width of the pitti should be 1/2 inch, then take 4 tablespoons of breadcrumbs in a plate and wrap it with breadcrumbs from all sides while rotating the pitti.
And prepare the remaining balls of the remaining balls in the same way.
Heat a non-stick tava (griddle) on medium flame and pour 2 to 3 tsp of oil over it, place 3 to 4 pittis on the tawa and roast them till their bottom surface turns golden.
Now turn all the pits with the help of a spatula, pour some oil on all sides and cook till the lower surface turns golden brown. Depending on the size of your pan, you can roast more than 3 to 4 tikkis.
Take out the prepared tikkis in a plate and serve hot with tomato ketchup or green chutney.