बचे हुए चावल–एक कटोरी
प्याज़–एक मीडियम साइज की चोप कर ले
हरी मिर्च–2 बारीक कटी हुई
हरा धनिया–थोड़ा सा
बेसन–दो टेबल स्पून
हल्दी पाउडर–आधा छोटा चम्मच
काली मिर्च पाउडर–एक चौथाई छोटा चम्मच
चाट मसाला–आधा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर–आधा चम्मच
नमक–स्वाद अनुसार
अजवाइन–आधा टीस्पून
विधी:
चावल के पकोड़े बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में चावल, बेसन, प्याज़, हरी मिर्च, हरा धनिया, काली मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला पाउडर, अजवाइन और नमक डालकर चलाते हुए अच्छे से मिक्स कर ले।.
अब इसमें दो चम्मच तेल और थोड़ा सा पानी डालकर अच्छे से हाथ से मिलाते हुए मिक्स करें। जिससे पकोड़े की बाइंडिंग अच्छे से हो जाए हाथ से मिलाने के बाद गोला बनाकर देख ले अगर यह अच्छे से बन रहा है तो समझ जाएं कि हमारा पकोड़े बनाने का मिश्रण तैयार हो चुका है।.
पैन में तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें तेल गर्म होने पर चावल के पकोड़े का थोड़ा-थोड़ा मिश्रण लेकर कढ़ाही में डाल दें।.
पकौड़े को मीडियम फ्लेम पर ही फ्राई करें अगर आप एकदम हल्की आंच पर पकोड़े तलेंगी तो ये तेल ज्यादा पी लेंगे और तेज़ आंच पर जल जाएंगे इसीलिए ध्यान रखें पकोड़े तलते टाइम आंच मीडियम ही रखे।.
पकोड़े को हल्का ब्राउन होने तक दोनों तरफ से फ्राई कर ले। चावल को ज्यादा पकने में टाइम नहीं लगता है। क्योकि हमारे चावल उबले हुए हैं इसलिए पकौडे बहुत जल्द बनकर तैयार हो जाते हैं।.
जब पकौड़ी सुनहरे रंग की हो जाए तो इन्हें टिशू पेपर बिछा कर प्लेट में निकाल ले और बाकि के मिश्रण से भी इसी तरह से पकौड़े बना कर तैयार कर ले।.
अब से जब भी आपके घर चावल बच जाए तो आप उसे फेकने की बजाएं कुरकुरे व क्रिस्पी पकोड़े बना लें। खुद भी खाएं और अपने पूरे परिवार को भी खिलाएं।.
In English
necessary ingredients
Leftover rice – 1 bowl
Onion – Chop a medium size
Green chili - 2 finely chopped
Green Coriander – a little
Besan – 2 tbsp
Turmeric Powder – Half tsp
Black pepper powder – 1/4 tsp
Chaat masala - half teaspoon
Red chili powder - half teaspoon
salt to taste
Ajwain – half tsp
Method:
To make rice pakoras, first add rice, gram flour, onion, green chili, green coriander, black pepper powder, turmeric powder, red chili powder, chaat masala powder, carom seeds and salt in a bowl and mix it well while stirring. .
Now add two spoons of oil and a little water to it and mix it well by mixing it with your hands. So that the binding of pakoras is done well, after mixing with hands, make a circle and see if it is being made well, then understand that our mixture for making pakoras is ready.
Put oil in the pan and keep it for heating, when the oil is hot, take a little mixture of rice pakoras and put them in the pan.
Fry the pakodas on medium flame only, if you fry the pakoras on very low flame, then they will drink more oil and will burn on high flame, so keep in mind that while frying the pakoras, keep the flame medium only.
Fry the pakoras from both the sides till they turn light brown. Rice does not take much time to cook. Because our rice is boiled, the pakodas are ready very soon.
When the dumplings become golden in color, spread them on a plate by spreading tissue paper and prepare them by making dumplings in the same way with the rest of the mixture.
From now on whenever rice is left in your house, instead of throwing it away, make crunchy and crispy pakoras. Eat yourself and feed your whole family too.