दोसा बैटर–2 कप
पालक का पेस्ट–आधा कप
नमक–स्वादानुसार
स्टफिंग के लिये
पालक–2 कप (बारीक कटे हुये )
पनीर–200 ग्राम (क्रम्बल किया हुआ 1 कप )
तेल–2 टेबल स्पून
नमक–आधा छोटी (स्वादानुसार)
जीरा–आधा छोटी चम्मच
हरी मिर्च–2 बीज निकाल कर
बारीक कटी हुई अदरक–1/2 इंच अदरक
कद्दूक्स किया हुआ लाल मिर्च–1/4 छोटी चम्मच से कम (यदि आप चाहें )
विधी:
पैन में 2 छोटे चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में जीरा डालिये, जीरा भुनने के बाद हरी मिर्च, अदरक पेस्ट डालकर हल्का सा भूनिये, कटा हुआ पालक डालिये, नमक, लाल मिर्च और पनीर डालकर अच्छी तरह मिक्स होने तक मिक्स कर लीजिये, तैयार स्टफिंग को प्याले में निकाल लीजिये.
दोसा बैटर में पालक पेस्ट और नमक डाल कर मिक्स कर लीजिये, बैटर यदि गाढ़ा हो तो उसमें थोड़ा पानी मिला कर मिक्स कर लीजिये.
नानस्टिक तवा गैस पर रखकर गर्म कीजिये, तवा गरम होने के बाद तवे पर थोड़ा सा तेल डालकर नैपकिन पेपर या कपड़े से चारों ओर फैला दीजिये, हल्के गरम तवे पर 2 चमचे दोसा बैटर डालिये और चमचे को गोल गोल गुमाते हुये दोसा फैलाइये.
दोसे के चारों ओर थोड़ा सा तेल डालिये और थोड़ा सा तेल के ऊपर डालिये, दोसे को मीडियम गैस पर नीचे की ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक सिकने दीजिये.
दोसे के ऊपर की ओर 1-2 चमचे स्टफिंग रखकर बीच में पतला फैला दीजिये. दोसे को मोड़कर तवे से उतार लीजिए. दूसरा दोसा फैलाने से पहले, तवे को गीले सूती साफ कपड़े से पोंछ लीजिये, ताकि तवा अधिक गर्म न रहे, अधिक गरम तवे पर दोसा पतला फैलाना मुश्किल होता है और दोसा जल्दी से जलने लगता है.
सारे दोसे इसी प्रकार से बनाकर तैयार कर लीजिये. गरमा गरम पालक पनीर दोसा को साबर और नारियल की चटनी या मूंगफली दाने की चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
In English
necessary ingredients
Dosa batter – 2 cups
Spinach paste – half cup
salt - to taste
for stuffing
Spinach – 2 cups (finely chopped)
Paneer – 200 grams (1 cup crumbled)
Oil – 2 tbsp
Salt - half a teaspoon (as per taste)
Cumin – half tsp
Green chili - 2 seeds removed
Finely chopped ginger - 1/2 inch ginger
Grated Red Chillies – 1/4 tsp
Method:
Heat 2 tsp oil in a pan, put cumin seeds in hot oil, after roasting cumin seeds, add green chilli, ginger paste and fry lightly, add chopped spinach, add salt, red chilli and paneer and mix it well. Take out the prepared stuffing in a bowl.
Add spinach paste and salt to the dosa batter and mix, if the batter is thick then add some water and mix it.
Put a nonstick tawa on the gas and heat it, after the tawa is hot, put some oil on the tawa and spread it around with a napkin paper or cloth, put 2 spoons of dosa batter on a lightly heated tawa and spread the dosa by rolling the spoon in round circles.
Pour some oil around the dosa and pour a little oil over it, let the dosa cook on medium flame till it turns golden brown from the bottom side.
Keep 1-2 teaspoon stuffing on the top side of the dosa and spread it thinly in the middle. Fold the dosa and take it out from the pan. Before spreading the second dosa, wipe the tawa with a wet cotton clean cloth, so that the tawa is not too hot, it is difficult to spread the dosa thin on a very hot tawa and dosa starts burning quickly.
Prepare all the dosas in the same way. Serve hot Palak Paneer Dosa with suede and coconut chutney or peanut chutney and eat it.