मैदा– 2 कप
घी– 1/4 कप
नमक– स्वादानुसार
आलू– 400 ग्राम
हरे मटर के दाने– 1/2 कप (यदि आप चाहें तो)
काजू– 11 (यदि आप चाहें)
किशमिश– 27 (यदि आप चाहें तो)
हरी मिर्च– 3 बारीक कतर लीजिये
अदरक– 1 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये)
हरा धनिया– 2 टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
धनियाँ पाउडर– 1 छोटी चम्मच
गरम मसाला– 1/4 छोटी चम्मच
आमचूर पाउडर –1/2 छोटी चम्मच
नमक– 3/4 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
तेल– तलने के लिये
विधी:
सबसे पहले आलू को उबलने रख दीजिये.
मैदा में घी और नमक डालिये, अच्छी तरह मिला लीजिये. गुनगुने पानी की सहायता से थोड़ा सख्त आटा गूंथ लीजिये. आटे को सैट होने के लिये 15-20 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये.
समोसे में भरने के लिये पिट्ठी तैयार करें.
उबाले हुये आलुओं को छील लीजिये, और हाथ से बारीक तोड़ लीजिये. पैन गर्म कीजिये, 1 चम्मच तेल डालिये, गर्म तेल में अदरक, हरी मिर्च और हरी मटर के दाने डालकर मिक्स कीजिये, ढककर 2 मिनिट पकने दीजिये, हरी मटर थोड़ी नर्म हो जायेगी. बारीक तोड़े हुये आलू डालिये, नमक, हरी मिर्च, हरा धनियां, धनियां पाउडर, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, किशमिश और काजू डालिये और अच्छी तरह मिलने तक मिला दीजिये. समोसे में भरने के लिये पिठ्ठी तैयार है.
गुंथे हुये आटे से 7-8 बराबर के आकार के गोले बना लीजिये. एक गोला लेकर बेलन से करीब 8-10 इंच के व्यास का बेल लीजिये. बेली हुई पूरी थोड़ी मोटी ही रहनी चाहिये.
बले गये पूरी को दो बराबर के भागों में चाकू की सहायता से काट लीजिये. एक भाग को तिकोन बनाते हुये मोड़ें (तिकोन बनाते समय दोनों सिरे पानी से अवश्य चिपकाइये, तिकोन बनाने का तरीका वीडियो से देखा जा सकता है).
तिकोन में आलू की पिट्ठी भरिये पिठ्ठी भरने के बाद, पीछे के किनारे में एक प्लेट डाल दीजिये, ऊपर के दोनों किनारों को पानी की सहायता से चुपका दीजिये. देखिये समोसे का आकार सही है. इसी तरह से सारे समोसे तैयार कर लीजिये.
समोसे तलने के लिये कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में 4-5 समोसे डालिये और ब्राउन होने तक तलिये, समोसे तलते समय गैस फ्लेम मीडियम ही रहे. कढ़ाई से समोसे निकाल कर, प्लेट पर बिछे नैपकिन पेपर पर रख लीजिये. सारे समोसे को इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.
गरमा गरम समोसे ( Samosa) तैयार हैं. समोसे को हरे धनिये की चटनी और मीठी चटनी के साथ परोसिये और खाइये.
In English
necessary ingredients:
All purpose flour – 2 cup
Ghee – 1/4 cup
Salt – as per taste
Potato – 400 grams
Green peas – 1/2 cup (if you want)
Cashew - 11 (if you want)
Raisins – 27 (if you want)
Green chili – 3 finely chopped
Ginger – inch long piece (grated)
Green Coriander – 2 tbsp (finely chopped)
Coriander Powder – 1 tsp
Garam Masala – 1/4 tsp
Amchur powder - 1/2 tsp
Salt – 3/4 tsp or as per taste
Oil - for frying
Method:
First let the potatoes boil.
Add ghee and salt to the flour, mix it well. Knead a little hard dough with the help of lukewarm water. Keep the dough covered for 15-20 minutes to set.
Prepare pithi for filling in samosas.
Peel the boiled potatoes, and break them finely with your hands. Heat a pan, add 1 tsp oil, add ginger, green chillies and green peas in hot oil and mix, cover and let it cook for 2 minutes, green peas will become a little soft. Add finely chopped potatoes, salt, green chilies, green coriander, coriander powder, garam masala, amchur powder, raisins and cashews and mix until well combined. Pitthi is ready to be filled in samosas.
Make 7-8 equal sized balls from the kneaded dough. Take a circle and roll it with a rolling pin of about 8-10 inches in diameter. The rolled poori should remain slightly thick.
Cut the rolled poori into two equal parts with the help of a knife. Bend one part making a triangle (while making triangle, both ends must be glued with water, the method of making triangle can be seen from the video).
After filling the pith, put a plate in the back edge, cover both the top sides with the help of water. Check that the size of the samosa is correct. Similarly prepare all the samosas.
For frying samosas, heat oil in a pan. Put 4-5 samosas in hot oil and fry till they turn brown, the gas flame should remain medium while frying the samosas. Take out the samosas from the pan, place them on the napkin paper laid on the plate. Fry all the samosas in the same way.
Hot samosas are ready. Serve and eat samosas with green coriander chutney and sweet chutney.