चीनी– 700 ग्राम
केवड़ा एसेन्स– 4 से 5 बूंदे, अगर आप चाहें तो
विधि:
सबसे पहले पेठे के फल को छील लें बीज और बीज के साथ का मुलायम सारा गूदा निकाल कर हटा दें। अब बचे हुए भाग को 1 इंच से लेकर 2 इंच तक के चौकोर या आयताकार टुकड़ों में काट लें पेठे के कटे हुएं टुकड़ों को काटे वाले चम्मच (फोर्क) से थोड़ा-थोड़ा गोद लें।.
एक भगोने में इतना पानी लें जिसमें पेठे के टुकड़े अच्छे से डूब सके पानी में 2 मटर के दाने के बराबर फिटकिरी डाल कर घोल लें फिटकिरी के पानी में पेठे के टुकड़े डाल कर डुबा दें और 2 घंटे के लिए ढककर रख दें।.
अब पेठे के टुकड़े फिटकिरी के पानी से निकाल कर एक बार साफ पानी से और धो लें।.
एक भगोने में इतना पानी लेकर गर्म करने के लिए रख दें कि पेठे के टुकड़े अच्छी तरह से पानी में डूब जाएं और पानी में उबाल आने पर पेठे के टुकड़े पानी में डाल दे और ढक्कन ढककर 5 से 6 मिनट तक उबलने दें पेठे का हल्का कलर बदलने पर गैस को बन्द कर दें। पेठे के टुकड़े छलनी में निकाल लें और अतिरिक्त पानी निकलने दें।.
पेठे के टुकड़े उबालते समय इन्हें ज्यादा नरम, ना होने दें उबाले हुए पेठे के टुकड़ो को चीनी के साथ पकाने के लिए एक दूसरा बर्तन लें जिसमें पेठे के टुकड़े डाले और चीनी मिलाकर आधे घंटे के लिए ढककर छोड़ दें। पेठे के टुकड़ो से पानी निकाल कर चीनी घोलकर चाशनी बना ले। चाशनी के लिए अलग से पानी डालने की आवश्यकता नही हैं।.
पेठे को पकाने के लिए भगोने को गैस पर रखे और धीमी आग पर चीनी को पिघलने दें। चीनी के पूरी तरह से पिघलने के बाद गैस को मीडियम कर दें और पेठे को पकाएं।.
सूखा पेठा बनाने के लिए पेठे में जो चाशनी बन रही है। वह एकदम जमने वाली कनसिसटैन्सी की होने तक पेठे को पकाते रखे बीच बीच में चम्मच से चलाते रहें इस बात का ध्यान रखे कि चाशनी या पेठा कहीं से भी जले नहीं।.
जब चाशनी एक दम जमने वाली हो जाए तब गैस को बन्द कर दें। पेठे को 6 से 7 घंटे या फिर रात भर इसी बर्तन में चाशनी में रहने दें ताकि पेठे में अन्दर तक चाशनी अच्छी तरह से चली जाएं।.
अब चाशनी के बर्तन से निकाल कर पेठा किसी जाली पर रख दें अगर आप चाहें तो इस पर केवड़ा जल भी छिड़क सकते है। अगर आपको रसदार पेठा के बजाएं एकदम सूखा पेठा पसंद है। तो फिर जाली पर रखे पेठे को पंखे की हवा में खुला 3 से 4 घंटे या और भी ज्यादा देर तक खुला ही सूखने दें।.
पेठा मिठाई बनकर तैयार है पेठे की मिठाई आप अभी खाइये और बचा हुआ पेठा कन्टेनर में भर कर रख लें। एक महीने तक जब भी आपका दिल चाहे कन्टेनर से पेठा मिठाई निकाले और खाएं।.
• In English
necessary ingredients:
Petha fruit – 1 kg Gram
Sugar – 700 grams
Kewra Essence – 4 to 5 drops, if desired
Method:
First of all, peel the fruit of Petha and remove all the soft pulp along with the seeds and seeds. Now cut the remaining part into square or rectangular pieces ranging from 1 inch to 2 inches, adopt the cut pieces of petha little by little with a fork.
Take enough water in a pan, in which the pieces of petha can be submerged properly, by adding alum equal to 2 peas in the water, dissolve the pieces of petha in alum water and keep it covered for 2 hours.
Now take out the pieces of petha from the alum water and wash it once more with clean water.
Take enough water in a pan and keep it for heating that the pieces of petha are well immersed in water and when the water comes to boil, put the pieces of petha in the water and cover the lid and let it boil for 5 to 6 minutes. Switch off the gas after replacement. Take out the pieces of petha in a sieve and let the excess water drain.
While boiling the pieces of petha, do not let them become too soft, to cook the pieces of boiled petha with sugar, take another vessel in which put the pieces of petha and mix sugar and leave it covered for half an hour. Take out the water from the pieces of petha and make sugar syrup by dissolving it. There is no need to add water separately for syrup.
To cook the petha, put the pan on the gas and let the sugar melt on a slow fire. After the sugar melts completely, reduce the gas to medium and cook the petha.
The syrup which is being made in the petha to make dry petha. Keep cooking the petha till it attains a solid consistency, keep stirring it with a spoon in between, taking care that the syrup or petha does not get burnt from anywhere.
When the syrup is about to freeze, then turn off the gas. Let the petha remain in the syrup for 6 to 7 hours or overnight in this vessel so that the syrup goes well inside the petha.
Now take it out of the sugar syrup and keep the petha on a lattice, if you want, you can also sprinkle kewra water on it. If you prefer dry petha instead of juicy petha. Then let the petha kept on the lattice open in the fan's air to dry it open for 3 to 4 hours or even longer.
Petha sweet is ready, eat petha sweet now and keep the remaining petha in the container. Take out petha sweets from the container and eat whenever your heart wants for a month.