मावा/खोया–250 ग्राम
पनीर– 250 ग्राम
शक्कर– 200 ग्राम, पिसी हुई
तेल– 2 छोटे चम्मच
छोटी इलाइची पावडर– 5 अदद, पिसी हुई
बादाम– 10 अदद, लम्बाई में बारीक कटे हुए
पिस्ता– दो चम्मच कटे हुए
विधी:
झटपट से कलाकन्द बनाने के लिए सबसे पहले एक भारी तले की कढ़ाई लें और उसमें एक छोटा चम्मच डालकर गर्म कर लें। घी गर्म होने पर उसे कढ़ाई में चारों ओर फैला लें। और उसके बाद मावे (खोया) को तोड़ कर कढ़ाई में डालें और इसे बराबर चलाते हुए खुश्बू आने तक भून लें।.
जब इसमें से खुश्बू आने लगे तो फिर इसमें पनीर को मैश करके डाल दें और बराबर चलाते हुए भूनें। करीब सात से आठ मिनट में मिश्रण ड्राई हो जाएगा और दोनों चीजें आपस में अच्छे से मिल जाएगीं। ऐसे में इसे गैस से उतार लें और ठंडा होने दें।.
जब यह मिश्रण बिलकुल हल्का गुनगुना रह जाए तो इसमें चीनी और इलाइची पाउडर मिला दें और सारी चीजों को आपस खूब अच्छी तरह से मिक्स कर लें। ऐसा करते समय थोड़ा सा में ध्यान देने की आवश्यकता है। क्योंकि अगर आपने गर्म मिश्रण में चीनी मिला दी तो चीनी पिघल जाएगी और मिश्रण पतला हो जाएगा। अगर कभी ऐसा हो जाए तो इसमें आवश्यकतानुसार मिल्क पाउडर मिलाकर सही किया जा सकता है।.
और अगर मिश्रण बहुत ज्यादा ठंडा हो जाए तब इसमें चीनी मिलाने पर वह भुरभुरा हो सकता है जिससे इसके जमने में दिक्कत होगी। ऐसी दशा में इसे कढ़ाई में डालकर दुबारा से गर्म कर लें जिससे कि वह हल्का सा पिघल जाएगा और जमने लायक बन जाएगा।.
जब पनीर और खोया के मिश्रण में चीनी अच्छी तरह से मिल जाएं और वह जमने के लिए बिलकुल तैयार हो तो एक बराबर प्लेट या फिर थाली लें और उसकी सतह पर घी लगाकर चिकना कर लें। अब इस मिश्रण को इस प्लेट में डालें और बराबर करके अच्छी तरह से दबा दें।.
और इसके बाद ऊपर से कटे हुए बादाम और पिस्ता डालें और उन्हें भी थोडा सा दबा दें। अब इस प्लेट/थाली को फ्रिज में रख दें। और इसे दो घंटे बाद निकालें और किसी तेज चाकू से मनचाहे आकार में काट लें.
आपका झटपट कलाकंद बनकर तैयार है। इसे सर्विंग बाउल में निकालें और सर्व करें। आप चाहें तो इसे फ्रिज में रखकर एक हफ्ते तक खा सकते हैं।.
In English
necessary ingredients:
Mawa/Khoya – 250 grams
Paneer – 250 grams
Sugar – 200 grams, ground
Oil – 2 tsp
Small cardamom powder – 5 nos., ground
Almonds – 10 pieces, finely chopped lengthwise
Pistachios – two teaspoons chopped
Method:
To make Kalakand instantly, first take a heavy bottomed pan and heat it by adding a small spoon. When the ghee is hot, spread it around the pan. And after that break the mawa (khoya) and put it in the pan and fry it while stirring it continuously till the aroma comes.
When the aroma starts coming from it, then add mashed paneer to it and fry it while stirring continuously. In about seven to eight minutes the mixture will become dry and both the things will mix well. In this case, take it off the gas and let it cool down.
When this mixture remains lukewarm, then add sugar and cardamom powder to it and mix all the things very well. While doing this a little attention is required. Because if you add sugar to the hot mixture then the sugar will melt and the mixture will become thin. If this ever happens, it can be corrected by adding milk powder as needed.
And if the mixture gets too cold then adding sugar to it can make it crumbly, which will make it difficult to set. In such a situation, put it in the pan and heat it again so that it will melt a little and become fit for freezing.
When the sugar mixes well in the paneer and khoya mixture and it is ready to set, take an equal plate or plate and grease its surface with ghee. Now pour this mixture in this plate and press it evenly.
And after that add chopped almonds and pistachios on top and press them a bit too. Now keep this plate/platter in the fridge. And take it out after two hours and cut it into desired shape with a sharp knife.
Your instant Kalakand is ready. Remove it in a serving bowl and serve. If you want, you can keep it in the fridge and eat it for a week.