• आटा लगाने के लिए
मैदा–2 कप
घी–1½ कप
• स्टफिंग के लिए
मावा–3/4 कप
पाउडर चीनी–2 टेबल स्पून
काजू–10
बादाम–10
छोटी इलायची–4
लौंग–20
• चाशनी के लिए
चीनी–1 कप
छोटी इलायची–4
घी–तलने के लिए
• विधी:
• लवंग लतिका बनाने के लिए एक प्याले में मैदा और घी डालकर मिलाते हुए पानी की मदद से पूरी के जैसा सख्त आटा गूंथ लीजिए. इतना आटा लगाने में ½ कप से थोड़ा ज्यादा पानी लगता है. आटे को ढककर 20 मिनिट के लिये रख दीजिये, आटा सैट हो जाएगा.
• मावा को कढ़ाई में डालकर धीमी और मीडियम गैस पर लगातार चलाते हुए हल्का कलर चेंज होने तक भून कर तैयार कर लीजिए और प्लेट में निकाल लीजिए.
• काजू, बादाम को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए और इलायची को छीलकर, पाउडर बना लीजिए.
• भूने हुए मावा में पाउडर चीनी, बारीक कटे काजू, बादाम डालकर सभी चीजों को मिक्स होने तक मिलाएं.
• आटे के सैट होने के बाद आटे को मसल कर ठीक कीजिये और छोटी-छोटी लोइयां तोड़ लीजिए. एक लोई उठाईये और हथेली से दबा कर चपटा करें और 2.5-3 इंच के व्यास में पतली पूरी बेल लीजिए. अब इसके ऊपर 1 चम्मच स्टफिंग डालें और पूरी को चारों ओर से फोल्ड करते हुए लौंग की मदद से बंद कीजिये और प्लेट में रख दीजिए. इसी तरह से सारी लवंग लतिका बनाकर तैयार कर लीजिए. इतने आटे में लगभग 20 21 लवंग लतिका बनकर तैयार हो जायेंगी.
• कढ़ाई में घी डाल कर हल्का गरम कीजिये. घी के मध्यम गरम होने पर इसमें 4-5 लवंग लतिका डालिये, और इन्हें धीमी आग पर गोल्डन ब्राउन होने तक पलट-पलट कर तल लीजिये, तले हुये लवंग लतिका प्लेट में निकाल लीजिये. सारी लवंग लतिका इसी तरह से तल कर तैयार कर लीजिये.
• एक बर्तन में 1 कप चीनी और आधा कप पानी मिलाकर आग पर चाशनी बनने के लिये रखिये.
• चीनी पानी में घुल जाय, उसके बाद 2 मिनिट तक और पकायें. चाशनी के घोल से लेकर 1-2 बूंद प्लेट में टपकायें. अंगूठे और अंगुली के बीच चिपका कर देख लीजिए, चाशनी उंगली और अंगूठे के बीच चिपकनी चाहिये, गैस बंद कर दीजिए और चाशनी को थोड़ा ठंडा करके, तले हुये लवंग लतिका इसमें डाल दीजिये. 1 मिनिट इसमें रहने दीजिए ताकि ये मीठा रस सोखकर मीठे और स्वादिष्ट हो जाएं. अब इन्हें चाशनी से प्लेट में निकाल लीजिए.
• लवंग लतिका बनकर तैयार हैं. लवंग लतिका को एक सप्ताह तक खाया जा सकता है और फ्रिज में रखकर 15 दिनों तक खाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.
In English
necessary ingredients
• To knead the dough
Flour – 2 cups
Ghee – 1½ cups
• For Stuffing
Mawa – 3/4 cup
Powdered sugar – 2 tbsp
Cashew – 10
Almonds – 10
small cardamom – 4
Clove – 20
• For syrup
Sugar – 1 cup
small cardamom – 4
Ghee - for frying
• Method:
• To make Lavang Latika, mix all purpose flour and ghee in a bowl and with the help of water, knead a hard dough like poori. It takes a little more than cup of water to knead this much dough. Cover the dough and keep it for 20 minutes, the dough will be set.
• Put the mawa in the pan and fry it on slow and medium flame while stirring continuously till the color changes and take it out in a plate.
• Cut cashews, almonds into small pieces and peel the cardamom and make powder.
• Add powdered sugar, finely chopped cashews, almonds to the roasted mawa and mix all the ingredients till they are mixed.
• After the dough is set, mash the dough properly and break small balls. Take a ball and flatten it by pressing it with your palm and roll it into a thin puri in diameter of 2.5-3 inches. Now put 1 teaspoon stuffing on top of it and fold the poori from all sides and close it with the help of cloves and keep it in a plate. Similarly prepare all Lavang Latikas. In this amount of flour, about 20 21 Lavang Latika will be ready.
• Put ghee in a pan and heat it lightly. When the ghee is medium hot, put 4-5 lavang latikas in it, and fry them on low flame until they turn golden brown, take out the fried lavang latika in a plate. Prepare all Lavang Latika by frying in the same way.
• Mix 1 cup of sugar and half a cup of water in a vessel and keep it on the fire to make sugar syrup.
• After sugar dissolves in water, cook for 2 more minutes. Drip 1-2 drops from the syrup solution on the plate. Check it by sticking it between the thumb and the finger, the syrup should stick between the finger and the thumb, turn off the gas and let the syrup cool down a bit, put the fried Lavang Latika in it. Let it stay for 1 minute so that it becomes sweet and tasty after absorbing the sweet juice. Now take them out from the syrup in a plate.
• Lavang Latika is ready. Lavang Latika can be eaten for a week and kept in the refrigerator for 15 days.